tgoop.com/GkGs_trick27/4553
Last Update:
प्रश्न 8- संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के रूप में डॉक्टर बी एन राव जी को कब नियुक्त किया गया था?
उत्तर - सन् 1946 में।
प्रश्न 9- छ: मौलिक अधिकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर - 1. समानता का अधिकार
2. स्वतंत्रता का अधिकार
3. शोषण के विरूद्ध अधिकार
4. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
5 संस्कृति तथा शिक्षा का अधिकार तथा
6. सांविधानिक उपचारों का अधिकार।
प्रश्न 10- भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
उत्तर - हीरालाल जे. कानिया।
प्रश्न 11- भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल क्या था?
उत्तर - 1950 to 1951।
प्रश्न 12- राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसको देता है?
उत्तर - लोक सभा अध्यक्ष (स्पीकर) को।
प्रश्न 13- लोकसभा का उपाध्यक्ष संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कब करता है?
उत्तर - जब लोकसभा अध्यक्ष अनुपस्थित हो तो।
प्रश्न 14- संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि का अलंकरण प्रदान किए जाते हैं?
उत्तर - अनुच्छेद 18 के अन्तर्गत।
प्रश्न 15- लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की योजना करने वाली समिति का क्या नाम है?
उत्तर - बलवन्तराय मेहता समिति।
प्रश्न 16- विदेशी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की आवश्यक शर्त क्या है?
उत्तर - दस वर्ष तक भारत में निवास।
प्रश्न 17- संविधान के भाग 3 में किसका वर्णन किया गया है?
उत्तर - मौलिक अधिकारों का।
प्रश्न 18- 44वें संविधान संशोधन द्वारा किस मौलिक अधिकार को केवल कानूनी अधिकार के रूप में मान्यता दी गई है?
उत्तर - सम्पत्ति के अधिकार को।
प्रश्न 19- संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय का अधिकार किस देश के संविधान से लिया गया हे?
उत्तर - संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान से।
प्रश्न 20- भारतीय संसद द्वारा राज्य पुनर्गठन अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया?
उत्तर - 1956 में।
Read Also :- 2020 Mein Badle Gaye Jagahon Ke Naam Pdf Download - GyAAnigk
प्रश्न 21- किसने साल 1948 में भारतीय संविधान का शुरुआती ड्राफ्ट बनाकर तैयार किया था?
उत्तर - नरसिंह राव जी ने।
प्रश्न 22- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पास न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की शक्ति है। इसका क्या आशय है?
उत्तर - विधायिका द्वारा पारित किसी अधिनियम (अथवा उसके किसी भाग) की संवैधानिकता पर निर्णय देने की शक्ति।
प्रश्न 23- भारत के संविधान का अनुच्छेद 88 मंत्रियों और महान्यायवादी को क्या प्रदान करता है?
उत्तर - अनुच्छेद 88 मंत्रियों और महान्यायवादी को किसी भी सदन में बोलने या कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार प्रदान।
प्रश्न 24- लोकहित के मुकदमे की पुन:स्थापना में उच्चतम न्यायालय के किस न्यायाधीश ने निर्णायक भूमिका का निर्वहन किया था?
उत्तर - न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती ने।
Bhartiya Samvidhan Question And Answer In Hindi Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 25- प्रधानमंत्री अपने पद पर कब तक रह सकता है?
उत्तर - जब तक उसे संसद का समर्थन प्राप्त रहता है।
प्रश्न 26- भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाजपेयी के नेतृत्व में गठित प्रथम मंत्रिमण्डल कितने दिन सत्ता में रही थी?
उत्तर - 13 दिन।
प्रश्न 27- भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त होने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर - 25 वर्ष।
प्रश्न 28- किस संविधान संशोधन द्वारा लोक सभा के कार्यकाल को 5 वर्ष से बढ़ाकर 6 वर्ष किया गया?
उत्तर - 42वें संविधान संशोधन द्वारा।
प्रश्न 29- भारतीय संविधान में 42वां संविधान संशोधन कब किया गया था?
उत्तर - सन 1976 में।
प्रश्न 30- लोक सभा को उसके निर्धारित 5 वर्ष की अवधि से पूर्व भंग करने का अधिकार किसके पास है?
उत्तर - राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की सलाह पर।
Read Also :- Human Teeth Important GK Questions in Hindi Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 31- संविधान की प्रारूप समिति के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा था?
उत्तर - जवाहरलाल नेहरू ने।
प्रश्न 32- संविधान के प्रारूप समिति के सम्मुख संविधान के प्रस्तावना का प्रस्ताव जवाहरलाल नेहरू जी ने कब रखा था?
उत्तर - 13 दिसंबर 1946 को।
प्रश्न 33- संविधान सभा का गठन किसकी सन्तुति पर किया गया था?
उत्तर - कैबिनेट मिशन योजना की सन्तुति पर।
प्रश्न 34- राष्ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है?
उत्तर - राज्य सूची के विषयों पर।
प्रश्न 35- आपात काल की घोषणा का अनुमोदन संसद द्वारा कितनी अवधि के अन्दर होना अनिवार्य है?
उत्तर - 1 माह के अन्दर।
प्रश्न 36- राज्यों का वित्तीय आवंटन (Financial Allocation) किसकी संस्तुति पर किया जाता है?
उत्तर - वित्त आयोग की संस्तुति पर।
BY भारतीय संविधान 📚📚
Share with your friend now:
tgoop.com/GkGs_trick27/4553