tgoop.com/Lucent_Geography_500_One_Liner/23
Last Update:
☑️ सम्पूर्ण भूगोल के टॉप वन लाइनर (500) लुसेंट पर आधारित अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 21 #LucentGeo
प्रश्न 201. गुजरात के तट पर विवादास्पद तटीय पट्टी जिस पर भारत और पाकिस्तान बातचीत कर रहे हैं, का नाम क्या है ?
उत्तर – सर क्रीक
प्रश्न 202. जोजिला दर्रा किसको जोड़ता है ?
उत्तर – श्रीनगर को कारगिल और लेह से जोड़ता है।
प्रश्न 203. कुल्लू घाटी किस पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है ?
उत्तर – धौलाधार और पीर पंजाल
प्रश्न 204. पालघाट किन राज्यों को जोड़ता है ?
उत्तर – केरल और तमिलनाडु
प्रश्न 205. हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी कौन-सी है ?
उत्तर – नामचा बरवा
प्रश्न 206. भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है ?
उत्तर – कंचनजंघा (सिक्किम)
प्रश्न 207. भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाएं कौन-सी है ?
उत्तर – अरावली
प्रश्न 208. निचले हिमालय के बीच और जिसके बीच में खड़ी घाटी को दून को और किस नाम से जाता है ?
उत्तर – शिवालिक
प्रश्न 209. सतलुज और काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के हिस्से को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर – कुमाऊं हिमालय
प्रश्न 210. किसको सह्याद्री पवर्तमाला भी कहा जाता है ?
उत्तर – पश्चिमी घाट
BY Lucent Geography 500 Free One Liner ™
Share with your friend now:
tgoop.com/Lucent_Geography_500_One_Liner/23