tgoop.com/Lucent_Geography_500_One_Liner/33
Last Update:
☑️ सम्पूर्ण भूगोल के टॉप वन लाइनर (500) लुसेंट पर आधारित अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : 31 #LucentGeo
प्रश्न 301. भारत मुख्य रूप से किस देश को लौह अयस्क का निर्यात करता है ?
उत्तर – जापान
प्रश्न 302. भारत में पहली तेल रिफाइनरी कहाँ स्थापित की गई थी ?
उत्तर – डिगबोई, असम (1901)
प्रश्न 303. मुंबई हाई का संबंध किससे है ?
उत्तर – पेट्रोलियम
प्रश्न 304. वर्तमान में भारत में सबसे बड़ी रिफाइनरी कौन-सी है ?
उत्तर – वड़ोदरा (गुजरात)
प्रश्न 305. भारत में सबसे अधिक बिजली पैदा करने वाला राज्य कौन-सा है ?
उत्तर – महाराष्ट्र
प्रश्न 306. भारत में किस प्रकार की बिजली का सबसे अधिक उत्पादन होता है ?
उत्तर – तापीय बिजली
प्रश्न 307. भारत की सिलिकॉन वैली किस शहर को कहा जाता है ?
उत्तर – बेंगलुरु (कर्नाटक)
प्रश्न 308. भारत में स्थापित पहला परमाणु संयंत्र कौन-सा है ?
उत्तर – तारापुर, महाराष्ट्र (1969)
प्रश्न 309. यूमियम हाइडल प्रोजेक्ट बांध किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर – मेघालय राज्य के शिलांग शहर के उत्तर में कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
प्रश्न 310. रिहंद बांध परियोजना से किन राज्यों की सिंचाई होती है ?
उत्तर – उत्तर प्रदेश और बिहार
BY Lucent Geography 500 Free One Liner ™
Share with your friend now:
tgoop.com/Lucent_Geography_500_One_Liner/33